Police Sub Inspector (PSI)

विवरण

  • राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर, राजस्थान (RPSC) द्‌वारा SI की परीक्षा आयोजित की जाती है। SI पद हेतु उम्मीदरवारों को भर्ती प्रक्रिया के प्रत्‍येक चरण से गुजरना होगा जो निम्न प्रकार है—
  1. लिखित परीक्षा —
  • लिखित परीक्षा द्‌विभाषा (हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा) होगी।
  • परीक्षा 400 अंकों की होगी।
  • प्रत्‍येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक का नकारात्‍मक अंकन होगा।
  • लिखित परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र होते— I – सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान, करेंट अफेयर्स (समसामयिकी घटनाक्रम) और II – हिंदी व्याकरण।
  • परीक्षा अवधि – 2 घंटे।
  1. शारीरिक दक्षता परीक्षा— लिखित परीक्षा में योग्यता प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण के लिए पात्र होंगे।
  2. साक्षात्‍कार— शारीरिक दक्षता परीक्षण में योग्यता प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार साक्षात्‍कार के लिए पात्र होंगे जिसके बाद चिकित्‍सक परीक्षण होगा।
  • आप अपना मूल्यांकन कई तरह के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। वीकली टैस्ट, ऑल इंडिया टैस्ट, मॉडल टैस्ट आदि आपके मूल्यांकन का आधार है। जिन्हें परिष्कार वर्ल्ड एप उपलब्ध करवाता है।

विशेषताएँ

  • नवीनतम पैटर्न और पाठ्‌यक्रम आधारित कक्षाएँ
  • हिंदी माध्यम में लाइव क्लासेज
  • परीक्षा के दिनों में ऑनलाइन मॉडल टैस्ट द्‌वारा अभ्यास।
  • अनुभवी फैक्लटी द्‌वारा लाइव क्लासेज
  • प्रत्‍येक लाइव क्लास के बाद PDF
  • इंटरेक्टिव 4K वीडियो क्वालिटी लेक्सर्च

पात्रता

  • सरकार द्‌वारा मान्य शिक्षा स्नातक (ग्रेजुएट) या उसके समतुल्य कोई अन्य योग्यता।
  • उक्त पद की अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता के अंतिम वर्ष में सम्मिलित हुआ हो या सम्मिलित होने वाला व्यक्ति भी आवेदन करने के लिए पात्र होगा, किंतु उसे आयोग द्‌वारा आयोजित परीक्षा से पूर्व शैक्षणिक योग्यता अर्जित करने का सबूत देना होगा, अन्यथा वह अपात्र होगा।

आयु की गणना

  • न्यूनतम 20 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष से कम।

आयु सीमा में छूट का प्रावधान

क्र.सं.अभ्यर्थियों का वर्गअधिकतम आयु में देय छूट (वर्षों में)
1.राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष5 वर्ष
2.राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के महिला10 वर्ष
3.सामान्य वर्ग की महिला एवं EWS की महिला5 वर्ष
Recorded

Course

Live

Course

RPSC SI & Platoon Commander 2025 – Interview Guidance Registration Interview Guidance हेतु चयनित अभ्यर्थियों के लिए

This form is disabled.